Bima Sakhi Yojana 2026 एलआईसी की बीमा सखी योजना ₹7000 प्रति माह, आज ही करें आवेदन
एलआईसी की बीमा सखी (एमसीए योजना) एक वजीफा योजना है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए है , जिसकी वजीफा अवधि 3 वर्ष है ।एमसीए योजना के अंतर्गत किसी व्यक्ति की नियुक्ति को निगम के कर्मचारी के रूप में वेतनभोगी नियुक्ति नहीं माना जाएगा।आवेदन की तिथि पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश के समय अधिकतम आयु 70 वर्ष (अंतिम जन्मदिन) होगी।न्यूनतम योग्यता – 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।एमसीए द्वारा प्रत्येक वजीफा वर्ष के दौरान पूरा किए जाने वाले प्रदर्शन मानदंड

| प्रथम वर्ष | रु.7,000/- |
| द्वितीय वर्ष | रु.6,000/- (बशर्ते कि पहले वजीफा वर्ष में पूरी की गई कम से कम 65% पॉलिसियाँ दूसरे वजीफा वर्ष के संगत महीने के अंत तक प्रभावी हों) |
| तृतीय वर्ष | रु.5,000/- (बशर्ते कि दूसरे वजीफा वर्ष में पूरी की गई कम से कम 65% पॉलिसियाँ तीसरे वजीफा वर्ष के संगत माह के अंत तक प्रभावी हों) |
मौजूदा एजेंट या कर्मचारी के रिश्तेदार एमसीए के रूप में भर्ती होने के पात्र नहीं होंगे। रिश्तेदारों में निम्नलिखित पारिवारिक सदस्य शामिल होंगे – पति या पत्नी, गोद लिए गए और सौतेले बच्चों सहित बच्चे (चाहे आश्रित हों या नहीं), माता-पिता, भाई, बहन और सगे ससुराल वाले।निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी या पुनर्नियुक्ति चाहने वाले पूर्व एजेंट को एमसीए योजना के अंतर्गत एजेंसी नहीं दी जाएगी।मौजूदा एजेंट एमसीए के रूप में भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।आवेदन पत्र के साथ नवीनतम पासपोर्ट आकार की तस्वीर अपलोड की जानी चाहिए।आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न किए जाने चाहिए:-
- आयु प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति
- पते के प्रमाण की स्व-सत्यापित प्रति
- शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति
यदि दी गई जानकारी अधूरी है तो आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है
क्या है LIC बीमा सखी योजना?
LIC बीमा सखी योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एक खास योजना है, जिसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को LIC एजेंट (महिला करियर एजेंट) बनने का मौका दिया जाता है, ताकि वे हर महीने तय आमदनी कमा सकें और अपने इलाके में बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ा सकें।
कितना मिलेगा पैसा और क्या है सब्सिडी
इस योजना में चुनी गई महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाती है और काम शुरू करने के बाद उन्हें मासिक स्टाइपेंड (भट्टा) भी मिलता है। पहले साल में महिलाओं को ₹7,000 प्रति माह का फिक्स स्टाइपेंड दिया जाता है। इसके बाद दूसरे साल में ₹6,000 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलता है, लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि पहले साल की कम से कम 65% पॉलिसियां चालू (इन-फोर्स) रहें।
अगर दूसरे या अगले किसी भी साल में पॉलिसियों का इन-फोर्स रेशियो 65% से कम हो जाता है, तो उस साल के लिए स्टाइपेंड नहीं मिलेगा। यानी स्टाइपेंड पूरी तरह से तैयार पर आधारित है। स्टाइपेंड के साथ-साथ बीमा सखी को अपने बेचे गए पॉलिसियों पर कमीशन भी मिलता है।
कौन आवेदन कर सकता है और कौन नहीं?
कौन आवेदन कर सकता है और कौन नहीं?
इंटर्नशिप महिला की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 70 साल (आवेदन की तारीख तक) हो सकती है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
LIC के मौजूदा एजेंट या कर्मचारियों के पति/पत्नी, बच्चे, माता-पिता, भाई-बहन और करीबी रिश्तेदार इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। इसके अलावा रिटायर्ड LIC कर्मचारी, पूर्व एजेंट और मौजूदा एजेंट भी इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते।
इन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट में उम्र का प्रमाण, पता प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण (सभी की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी) और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है, जिसे आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा।
LIC इस योजना के तहत महिलाओं को खास ट्रेनिंग, मार्केटिंग सपोर्ट और प्रचार सामग्री भी देता है, ताकि वे एक सफल एजेंट बन सकें। कुल मिलाकर, LIC बीमा सखी योजना महिलाओं के लिए हर महीने कमाई का अच्छा और भरोसेमंद मौका है।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस
LIC बीमा सखी योजना के तहत महिला करियर एजेंट बनने के लिए उम्मीदवारों को IRDAI द्वारा निर्धारित प्री-रिक्रूटमेंट परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं। इसके बाद ब्रांच ऑफिस में इंटरव्यू लिया जाता है, ताकि उम्मीदवारों की योग्यता परखी जा सके। चयन होने पर LIC द्वारा एजेंसी कोड दिया जाता है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि बीमा सखी कोई सैलरी वाला कर्मचारी पद नहीं है, बल्कि वह LIC की एजेंट होती है।
आगे भी है स्कोप
LIC की वेबसाइट के अनुसार भविष्य के मौके भी इस योजना में हैं। LIC में 5 साल एजेंट के रूप में काम पूरा करने के बाद जो बीमा सखियां ट्रैक्ट या उससे ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं, वे अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर (ADO) बनने की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती हैं, अगर वे पात्रता नियुक्त पूरी करती हों।
कैसे कर सकते हैं अप्लाई
बीमा सखी बनने के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। LIC की शाखाएं वेबसाइट licindia.in/test2 पर जाना होगा। नीचे स्क्रॉल करें और “Bima Sakhi के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें। अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता भरें। अगर आप किसी LIC एजेंट, डेवलपमेंट ऑफिसर या कर्मचारी से जुड़े हैं, तो उनकी डिटेल्स दें। कैप्चा कोड भरें और फॉर्म भेजें।